धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan ने मंगलवार को जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित शिकायतों के समाधान का भरोसा दिया।
जनता दरबार में शौचालय निर्माण, प्रोविडेंट फंड एवं ग्रेच्युटी भुगतान, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, जमीन अतिक्रमण, तालाब सौंदर्यीकरण, गलत तरीके से हो रहे आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण को रोकने तथा जमीन की प्रकृति और स्वरूप परिवर्तन से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।
इसके अलावा एगारकुंड प्रखंड के काली माटी पंचायत में संचालित तंबाकू फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आम लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा Niyaz Ahmad भी उपस्थित रहे।
















