धनबाद: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के उद्देश्य से शुभआरंभ वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को रणधीर वर्मा चौक पर जल एवं ओआरएस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के बीच ठंडा पेयजल और ओआरएस का वितरण कर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की सदस्य इंदिरा अधिकारी ने कहा कि समाज सेवा की शुरुआत छोटे-छोटे प्रयासों से होती है। यदि हम अपनी छोटी सी पहल से किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें, तो यही सबसे बड़ी सफलता है।
जल एवं ओआरएस प्राप्त करने वाले कई राहगीरों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। एक महिला राहगीर ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह का सेवा कार्य लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहा है।
ट्रस्ट की अध्यक्ष भावना सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। आने वाले दिनों में भी संस्था जनहित के ऐसे कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष भावना सिंह, इंदिरा अधिकारी, राखी प्रसाद, अनामिका, प्रदीप अधिकारी, विकास श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अंदालिब अज़राक्वी और कार्तिक राज सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।














