,

maithon मैथन डैम घूमने आई नवविवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों में मची चिंता

JP Bharat Shareमैथन : मैथन डैम घूमने आई एक नवविवाहिता के अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा स्थित कल्याणेश्वरी मंदिर के समीप रहने वाले एक युवक की शादी करीब एक माह पूर्व धनबाद के भौरा निवासी युवती…

JP Bharat Share

मैथन : मैथन डैम घूमने आई एक नवविवाहिता के अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा स्थित कल्याणेश्वरी मंदिर के समीप रहने वाले एक युवक की शादी करीब एक माह पूर्व धनबाद के भौरा निवासी युवती से हुई थी।

बताया जाता है कि रविवार को युवक अपनी पत्नी और साली के साथ मैथन डैम घूमने आया था। घूमने के बाद तीनों बाबू बोट घाट पहुंचे, जहां उन्होंने नौका विहार (बोटिंग) करने की योजना बनाई। इसी दौरान महिला ने अपने पति से कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है, इसलिए वह बोटिंग नहीं करेगी। उसने अपना मोबाइल फोन अपनी बहन को देते हुए कहा कि बोटिंग के दौरान फोटो खींच लेना, जिसे वह बाद में देखेगी।

पति और साली जब बोटिंग कर वापस लौटे तो महिला वहां मौजूद नहीं थी। काफी देर तक आसपास खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवक ने घटना की जानकारी अपने ससुराल पक्ष को दी।

सूचना मिलने पर युवती के माता-पिता भी मैथन पहुंचे और बेटी की तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले को लेकर परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं।

घटना के बाद युवक ने मैथन ओपी में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल नवविवाहिता के अचानक लापता होने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports