,

dhanbad सांसद-विधायक के आवास के रास्ते पनपता रहा अवैध खनन का नेटवर्क, BCCL की कार्रवाई में खुली ‘मौत की सुरंगों’ की हकीकत

JP Bharat Shareधनबाद : बाघमारा अनुमंडल के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-3 की बाहयरडीह स्थित बंद खदान में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बीसीसीएल ने बड़ी कार्रवाई की है। बीसीसीएल और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान…

JP Bharat Share

धनबाद : बाघमारा अनुमंडल के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-3 की बाहयरडीह स्थित बंद खदान में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बीसीसीएल ने बड़ी कार्रवाई की है। बीसीसीएल और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान लगभग पांच हाइवा के बराबर कोयला बरामद किया गया है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार बाहयरडीह क्षेत्र में लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध खनन का संचालन किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों ने गांव की ओर जाने वाले जोरिया (जल निकासी मार्ग) को भी करकट और सीमेंट डालकर बंद कर दिया था, ताकि खनन गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

स्थानीय लोगों का दावा है कि पूरे खदान क्षेत्र में सैकड़ों अवैध मुहाने बनाए गए हैं, जिनके जरिए लगातार कोयला निकाला जा रहा था। सबसे चिंताजनक बात यह बताई जा रही है कि कई अवैध सुरंगें बस्ती और राम मंदिर क्षेत्र तक पहुंच चुकी हैं। इन इलाकों में प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिससे किसी भी समय भू-धंसान या बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हजारों की आबादी वाले इस क्षेत्र में लोग लगातार डर के साये में जीवन जी रहे हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण कोयला तस्करों और अवैध खनन नेटवर्क का विस्तार होता गया।

गौरतलब है कि इससे पहले झरिया विधायक रागिनी सिंह तथा कांग्रेस के पूर्व मंत्री के पुत्र सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला तस्करी के मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठा चुके हैं। कुछ दिन पूर्व स्थानीय महिलाओं ने भी अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने कथित तौर पर अवैध कोयले के भंडारण और परिवहन को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

संभावित बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए बीसीसीएल की टीम सैकड़ों सीआईएसएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध खनन स्थलों पर अभियान चलाया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के पूरे नेटवर्क पर स्थायी रोक लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports