,

बड़ा गुरुद्वारा में गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहादत दिवस श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया

JP Bharat Shareधनबाद: Bada Gurudwara Bank More में गुरुवार को सिख धर्म के पांचवें गुरु Guru Arjan Dev के 420वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगत के लिए शरबत वितरण एवं विशेष लंगर सेवा का आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा…

JP Bharat Share

धनबाद: Bada Gurudwara Bank More में गुरुवार को सिख धर्म के पांचवें गुरु Guru Arjan Dev के 420वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगत के लिए शरबत वितरण एवं विशेष लंगर सेवा का आयोजन किया गया।

सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरु अर्जन देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और बलिदान पर आधारित गुरबाणी एवं शबद-कीर्तन प्रस्तुत किए। संगत ने पूरे श्रद्धा भाव से कीर्तन का आनंद लिया और गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भीषण गर्मी को देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की सेवा की गई। इसके साथ ही विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का बलिदान सत्य, धैर्य, सहनशीलता और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं।

कार्यक्रम का समापन अरदास और रहरास साहिब के पाठ के साथ हुआ। इस दौरान देश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति और मानव कल्याण की कामना की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports