झारखंड में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

JP Bharat Shareरांची, 21 जून: झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग की ओर से रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया…

JP Bharat Share

रांची, 21 जून: झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग की ओर से रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 21 और 22 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान मौसम की स्थिति बनी रहेगी, जबकि 23 जून तक मानसून के और क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह सहित कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी है।

बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों की घनघोर मौजूदगी और लगातार वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हालांकि पलामू प्रमंडल समेत राज्य के पश्चिमी हिस्सों में इस मौसमीय बदलाव का असर अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक के.के. मंडल ने बताया कि अगले दो दिनों तक झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी। उन्होंने कहा कि 23 जून तक मानसून राज्य के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही घने बादल, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और अधिक बदला हुआ नजर आ सकता है।

ये भी पढ़ें:-Dhanbadnews अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लायंस क्लब ऑफ धनबाद ने किया सामूहिक योगाभ्यास


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports