,

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, टोटो पलटने से बच्ची की जान गई

JP Bharat Shareभागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के माखन गांव के समीप रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बच्ची की पहचान बलुआचक गांव…

JP Bharat Share

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के माखन गांव के समीप रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृत बच्ची की पहचान बलुआचक गांव निवासी नंदू पोद्दार की 11 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशी अपनी मां पूजा देवी के साथ अमरपुर स्थित अपने मायके से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान माखन गांव के पास एक ट्रक की हल्की टक्कर लगने से टोटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया।

हादसे में खुशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां पूजा देवी को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। जगदीशपुर थाना पुलिस ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद खुशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि खुशी अपने माता-पिता की बेहद लाड़ली थी और उसके दो भाई व एक बहन हैं।

जगदीशपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports