,

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया लटानी बालिका आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त भवन एवं मरम्मती कार्य का शिलान्यास

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लटानी स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से विद्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण एवं मरम्मती कार्य का शिलान्यास सोमवार को…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लटानी स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से विद्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण एवं मरम्मती कार्य का शिलान्यास सोमवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रखंड के कार्यकर्ता, अंचल प्रशासन के अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, विशेषकर छात्राओं को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त भवन के निर्माण और मरम्मती कार्य से विद्यालय का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, जिससे छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की नींव है और आवासीय विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए भवन के निर्माण से छात्राओं के लिए अतिरिक्त कक्ष, आवासीय सुविधाएं और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे विद्यालय की क्षमता और शैक्षणिक माहौल दोनों में सुधार आएगा।

शिलान्यास समारोह में अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, विद्यालय वार्डन सह प्राचार्य लुईस हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू, प्रखंड सचिव शत्रुघ्न मंडल, झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीत मिश्रा, मोहम्मद ऐनुल अंसारी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports