,

Dhanbadnews:अवैध लॉटरी को लेकर दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के कुमारधुबी चौक पर कथित अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के कुमारधुबी चौक पर कथित अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान जमकर हाथापाई हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी और चिरकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश लोग वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों की चर्चा लंबे समय से होती रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यदि इस प्रकार का अवैध कारोबार चल रहा था, तो उस पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports