धनबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र वर्मा ने बुधवार को उत्तरी छोटानागपुर बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र प्रसाद सिन्हा से उनके बोकारो स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान धनबाद और बोकारो क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बताया गया कि बातचीत के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने और आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
रविंद्र वर्मा ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं पुलिस महानिरीक्षक ने भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर हाकीम प्रसाद महतो तथा सुनील कुमार महतो भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास और बेहतर प्रशासनिक समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न जनहित और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
















