,

JharkhandNews:पारण परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित

JP Bharat Shareरांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में आयोजित पारण परेड समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण पूरा करने वाले जवानों की सलामी ली। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में…

JP Bharat Share

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में आयोजित पारण परेड समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण पूरा करने वाले जवानों की सलामी ली। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को भी शामिल किया गया था, जिन्हें अनुकंपा के आधार पर 12 माह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कुल 4 डीएसपी और 336 आरक्षी शामिल रहे, जिनमें 255 पुरुष एवं 81 महिला प्रशिक्षु थे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रशिक्षण में 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी झारखंड की बदलती और सशक्त होती तस्वीर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला और पुरुष की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के लिए अलग से आवासीय विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस बल के संयुक्त प्रयास से राज्य को विकास और सुरक्षा के नए आयामों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने सभी प्रशिक्षु जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने बेहतरीन परेड प्रदर्शन के लिए सभी जवानों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु एवं उनके परिजन उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports