,

मुहर्रम पर जामताड़ा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, ताजिया जुलूस में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

JP Bharat Shareजामताड़ा: मुहर्रम के अवसर पर जामताड़ा जिले के नारायणपुर में निकले ताजिया जुलूस में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल हुए। उन्होंने जुलूस में मौजूद लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक लाठी खेल का भी हिस्सा लिया और स्थानीय युवाओं…

JP Bharat Share

जामताड़ा: मुहर्रम के अवसर पर जामताड़ा जिले के नारायणपुर में निकले ताजिया जुलूस में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल हुए। उन्होंने जुलूस में मौजूद लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक लाठी खेल का भी हिस्सा लिया और स्थानीय युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक अखाड़ों ने अपने करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। मंत्री ने सभी प्रतिभागियों की अनुशासन और परंपरा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं है, बल्कि यह सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने और इंसानियत की रक्षा का संदेश देती है।

उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, भाईचारा और पारस्परिक सम्मान बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड की पहचान उसकी साझा संस्कृति और सामाजिक सौहार्द है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना चाहिए।

मुहर्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जुलूस मार्ग पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports