,

GiridihNews:चलती टाटा मैजिक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; वाहन और सामान जलकर राख

JP Bharat Shareगिरिडीह: गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य मार्ग पर पांडेयडीह मोड़ के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना से मोबाइल टावर का सामान लेकर आ रही सीएनजी टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि वाहन और उसमें रखा…

JP Bharat Share

गिरिडीह: गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य मार्ग पर पांडेयडीह मोड़ के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना से मोबाइल टावर का सामान लेकर आ रही सीएनजी टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि वाहन और उसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण मिलने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया।

वाहन चालक मिथलेश कुमार ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि वह अपना मोबाइल फोन, नकदी और अन्य जरूरी सामान भी वाहन से नहीं निकाल सके। उन्होंने आशंका जताई कि आग सीएनजी सिलेंडर में खराबी या विस्फोट के कारण लगी हो सकती है। घटना में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके पास घर लौटने तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports