,

Dhanbadnews:ओलम्पिक दिवस अभियान के तहत धनबाद के दो विद्यालयों में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

JP Bharat Shareधनबाद: ओलम्पिक दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के पांचवें दिन शनिवार को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर और आमाघाटा स्थित मोंटफोर्ट अकादमी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों विद्यालयों में दो दर्जन फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

JP Bharat Share

धनबाद: ओलम्पिक दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के पांचवें दिन शनिवार को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर और आमाघाटा स्थित मोंटफोर्ट अकादमी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों विद्यालयों में दो दर्जन फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा और उप प्राचार्य मनोज कुमार ने जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी, संयुक्त सचिव मृदुल बोस, मनोज शर्मा, प्रियरंजन कुमार तथा कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक एवं जिला ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव पप्पू कुमार, वेणु रानी, गौरी शंकर सिंह, आलोक चौधरी, चन्दन कुमार, कुसुम शाव और अंजलि कुमारी सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभियान के दूसरे चरण में जिला ओलम्पिक संघ का प्रतिनिधिमंडल आमाघाटा स्थित मोंटफोर्ट अकादमी पहुंचा। यहां विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए विद्यालय परिसर में दर्जन भर पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष एस.एम. हाशमी, महासचिव रंजीत केशरी, वरीय उपाध्यक्ष रेज़ा इश्त्याक, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल, कार्यकारी सदस्य शिव कुमार महतो और वसीम हाशमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ की ओर से दोनों विद्यालयों के प्राचार्यों को पौधा युक्त गमला भेंट कर अभियान में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। इसी उद्देश्य के साथ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports