,

धनबाद में युवा चंद्रवंशी समाज की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद परिसदन में रविवार को युवा अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने की, जबकि संचालन पवन कुमार…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद परिसदन में रविवार को युवा अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने की, जबकि संचालन पवन कुमार ने किया।

बैठक में आगामी 18 और 19 जुलाई को रांची में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने झारखंड में अत्यंत पिछड़ा समाज आयोग के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, सूरज सिंह से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई गई। संगठन ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल 1 जुलाई को लातेहार जाकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि समाज को अपने सामाजिक और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक होकर संगठित तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। गोलू रवानी, वैभव चंद्रवंशी और अभय चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, पवन कुमार चंद्रवंशी को महासचिव तथा सर्वण कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में दिनेश रवानी, अजय रवानी, अजीत चंद्रवंशी, रोहित रवानी, सौरभ चंद्रवंशी, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, मिक्की रवानी, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नोट: सूरज सिंह से संबंधित मामले में लगाए गए आरोप संगठन के पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किए गए हैं। मामले में अंतिम निष्कर्ष संबंधित जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports