,

DhanbadNews:दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल के टैलेंट कार्निवल-2026 का रंगारंग समापन, बच्चों ने कला का बिखेरा जादू

JP Bharat Shareधनबाद: बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय टैलेंट कार्निवल-2026 का रविवार को कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम में धनबाद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। समापन समारोह में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज…

JP Bharat Share

धनबाद: बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय टैलेंट कार्निवल-2026 का रविवार को कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम में धनबाद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

समापन समारोह में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल और दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंतिम दिन ग्रुप क्लासिकल डांस और सोलो सिंगिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों, सुर-ताल और मंच पर आत्मविश्वास के साथ मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पूर्विता रमैया, रंजना सिंह और नीता कुमार सहित बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि टैलेंट कार्निवल का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना और उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का समापन उत्साह, सांस्कृतिक रंग और प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports