,

धनबाद नगर निगम में बढ़ा असंतोष, 22 पार्षदों ने विकास कार्यों में उपेक्षा का लगाया आरोप

JP Bharat Shareधनबाद (जोड़ापोखर): धनबाद नगर निगम की कार्यशैली को लेकर पार्षदों में असंतोष खुलकर सामने आया है। रविवार देर शाम जोड़ापोखर के पाथरबांग्ला स्थित आयुष्मान केंद्र में नगर निगम के लगभग 22 पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों में…

JP Bharat Share

धनबाद (जोड़ापोखर):

धनबाद नगर निगम की कार्यशैली को लेकर पार्षदों में असंतोष खुलकर सामने आया है। रविवार देर शाम जोड़ापोखर के पाथरबांग्ला स्थित आयुष्मान केंद्र में नगर निगम के लगभग 22 पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों में कथित उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के आरोप लगाए गए।

बैठक की अध्यक्षता वार्ड संख्या-13 की पार्षद कर्मी देवी ने की, जबकि संचालन वार्ड संख्या-10 के पार्षद देवाशीष पासवान ने किया। पार्षदों का कहना था कि वार्डों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और इसका असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है।

बैठक में सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, सड़क, जल निकासी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों की संख्या घटने और विकास योजनाओं के धीमे क्रियान्वयन के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में यह भी कहा गया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। इस पर सभी पार्षदों ने अपने अधिकारों और वार्डों की समस्याओं को लेकर एक साझा मंच बनाने का निर्णय लिया।

सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी बोर्ड बैठक से पहले 1 जुलाई को बेकार बांध में डिप्टी मेयर के नेतृत्व में एक और बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में जय कुमार, सुजीत कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनुरंजन सिंह, बीरेंद्र यादव, मुनिलाल रविदास, संजय यादव, आफताब आलम, अजीत महतो, निरंजन कुमार, रश्मि राज, निसार आलम, शमीम अख्तर सहित कई पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports