, ,

डी नोबिली स्कूल सिंदरी में सीआईएससीई जोनल कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न, छात्र वर्ग में मेजबान टीम और छात्राओं में सेंट जेवियर्स बोकारो विजेता

JP Bharat Shareधनबाद:डी नोबिली स्कूल, सिंदरी में मंगलवार को सीआईएससीई (CISCE) के तत्वावधान में जोनल कबड्डी टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो के सात स्कूलों के कुल 84 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। टूर्नामेंट…

JP Bharat Share

धनबाद:डी नोबिली स्कूल, सिंदरी में मंगलवार को सीआईएससीई (CISCE) के तत्वावधान में जोनल कबड्डी टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो के सात स्कूलों के कुल 84 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन डी नोबिली स्कूल सिंदरी की प्राचार्या प्रीता सोजन ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने धनबाद एवं बोकारो से आए अधिकारियों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

छात्र वर्ग में मेजबान डी नोबिली स्कूल, सिंदरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर्स स्कूल, बोकारो दूसरे तथा डी नोबिली स्कूल, चंद्रपुरा तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं छात्राओं के वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल, बोकारो ने पहला स्थान प्राप्त किया। डी नोबिली स्कूल, चंद्रपुरा उपविजेता रहा, जबकि कार्मेल स्कूल, डिगवाडीह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रीता सोजन ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप-प्रधानाचार्या रिनिता साहा तथा खेल शिक्षक अजय कुमार सिंह और प्रगति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टूर्नामेंट का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports