,

डीडीसी ने आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूल परिसरों में स्थानांतरित करने की प्रगति की समीक्षा की

JP Bharat Shareधनबाद:उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालयों के परिसरों में स्थानांतरित करने की प्रगति की समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना था। समीक्षा बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी आंगनवाड़ी…

JP Bharat Share

धनबाद:उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालयों के परिसरों में स्थानांतरित करने की प्रगति की समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना था।

समीक्षा बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन केंद्रों में अब तक बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। साथ ही प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

सन्नी राज ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी हैं। ऐसे में बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जेबीवीएनएल के कार्यकारी विद्युत अभियंता शिवेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports