,

Dhanbadnews:रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने सेवा कार्यों के साथ मनाई 80वीं वर्षगांठ, नए रोटरी वर्ष 2026-27 का हुआ शुभारंभ

JP Bharat Shareधनबाद:रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने अपने 80वें स्थापना वर्ष एवं रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक किया। इस अवसर पर रोटरी (बिहार-झारखंड) की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 अनु नारंग ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने…

JP Bharat Share

धनबाद:रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने अपने 80वें स्थापना वर्ष एवं रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक किया। इस अवसर पर रोटरी (बिहार-झारखंड) की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 अनु नारंग ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने आईसीएआई, धनबाद के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही आम लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, ईसीजी, स्पाइरोमेट्री (फेफड़ों की जांच) तथा बॉडी कंपोजिशन स्कैनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों तथा सीए डे के उपलक्ष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सामाजिक सरोकार के तहत अन्नपूर्णा कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। वहीं दिव्यांगजनों को दो व्हीलचेयर भी प्रदान की गईं। लोगों को आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की तकनीक से अवगत कराने के लिए सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जबकि नेत्रदान जागरूकता अभियान के माध्यम से नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई।

नए रोटरी वर्ष के लिए कनव बाली ने अध्यक्ष, राघव आर्या ने सचिव और हरमनदीप चोपड़ा ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए रोटरी की सेवा परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य, गणमान्य नागरिक और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने नए रोटरी वर्ष की शुरुआत समाजहित और सेवा भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports