,

SIR-2026 अभियान में कोई भी पात्र मतदाता न छूटे : संतोष कुमार सिंह

JP Bharat Shareधनबाद:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत बुधवार को भूली नगर क्षेत्र में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ स्तरीय निरीक्षण एवं बीएलओ–BLA-2 समन्वय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी क्षेत्र प्रभारी शकील अख्तर, नगर प्रभारी कालीचरण…

JP Bharat Share

धनबाद:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत बुधवार को भूली नगर क्षेत्र में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ स्तरीय निरीक्षण एवं बीएलओ–BLA-2 समन्वय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी क्षेत्र प्रभारी शकील अख्तर, नगर प्रभारी कालीचरण यादव तथा लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखेर भगत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद नेताओं ने बीएलओ और BLA-2 के साथ बैठक कर एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रगति की समीक्षा की तथा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म भरवाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा वाल्मीकि ने सभी BLA-2 को पहचान-पत्र (आई-कार्ड) भी वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद हाई स्कूल सहित बूथ संख्या 1 से 39 तक आजाद नगर, भूली ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, डी ब्लॉक, श्याम नगर और भूली बस्ती के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया गया। नेताओं ने बीएलओ और BLA-2 की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के शहरी क्षेत्र प्रभारी शकील अख्तर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर प्रत्येक जिले, नगर और प्रखंड में बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित कर SIR अभियान को सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की आधारशिला है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में पूरी निष्ठा से जुटा है।

नगर प्रभारी कालीचरण यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी बीएलओ एवं BLA-2 से पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर बीएलओ और BLA-2 के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ अन्याय होगा और कांग्रेस संविधान तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

कार्यक्रम में नौशाद आलम, शिवली फरीदी, अरुण कुमार मंडल, अजय चौधरी, अजमेरी खातून, राजकुमार प्रसाद, प्रेमलता कुमारी, पुष्पा देवी, नीलम शर्मा, राखी शर्मा, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, बीएलओ एवं BLA-2 उपस्थित रहे। अंत में कालीचरण यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को और गति देने का आह्वान किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports