,

Dhanbadnews;प्रधानमंत्री कुसुम योजना की उपायुक्त ने की समीक्षा, 192 आवेदनों को मिली स्वीकृति

JP Bharat Shareधनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 2, 3 और 5 एचपी सोलर पंप वितरण योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वीकृत और लंबित आवेदनों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के…

JP Bharat Share

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 2, 3 और 5 एचपी सोलर पंप वितरण योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वीकृत और लंबित आवेदनों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में जांच एवं सत्यापन के बाद कुल 192 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें धनबाद से 7, बलियापुर से 17, निरसा से 33, गोविंदपुर से 25, पूर्वी टुंडी से 4, टुंडी से 22, तोपचांची से 23 और बाघमारा से 61 आवेदन शामिल हैं। वहीं, 121 आवेदनों को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किया गया है।

उपायुक्त ने स्वीकृत एवं अस्वीकृत आवेदनों की सूची समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दावा-आपत्ति आमंत्रित करने का निर्देश दिया, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

बैठक के दौरान सोलर पंप स्थापित करने वाली एजेंसी ज्रेडा (JREDA) के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने पिछले तीन वर्षों में स्वीकृत आवेदनों की समीक्षा करने तथा लंबित मामलों की जांच और सत्यापन में तेजी लाकर जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, विद्युत प्रमंडल एवं लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports