,

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरा SIR एन्यूमरेशन फॉर्म, मतदाताओं से की भागीदारी की अपील

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर अभियान में भागीदारी की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूक और सक्रिय मतदाता ही…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर अभियान में भागीदारी की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूक और सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मतदाता सूची से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगों से अपने परिवार, पड़ोस और अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी की भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports