,

DhanbadNews:चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को डीसी का भरोसा, जल्द शुरू होगा मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

JP Bharat Shareधनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने होमगार्ड बहाली में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेजा जा चुका है। जैसे ही सरकार…

JP Bharat Share

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने होमगार्ड बहाली में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेजा जा चुका है। जैसे ही सरकार से आवश्यक आदेश प्राप्त होगा और तिथि निर्धारित होगी, सभी चयनित अभ्यर्थियों को सूचना देकर मेडिकल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार को भेजे गए पत्र की प्रति भी उपलब्ध कराई। पत्र देखने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रक्रिया को लेकर संतोष जताया और प्रशासन पर भरोसा व्यक्त किया।

उपायुक्त ने कहा कि होमगार्ड भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है और आगे की सभी औपचारिकताएं भी निष्पक्ष ढंग से पूरी की जाएंगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर काम कराने का दावा करता है तो इसकी सूचना सीधे जिला प्रशासन को दें।

प्रतिनिधिमंडल में दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, विवेक दुबे और विवेक कुमार शामिल थे। मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अन्य अभ्यर्थियों को भी उपायुक्त द्वारा दी गई जानकारी साझा की और प्रशासन पर विश्वास जताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports