,

DhanbadNews:किड्स केयर विद्यालय में हिंदी कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

JP Bharat Shareधनबाद: आशादीप फाउंडेशन द्वारा संचालित किड्स केयर विद्यालय में शनिवार को नर्सरी से कक्षा VI तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा मंच संचालन और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना…

JP Bharat Share

धनबाद: आशादीप फाउंडेशन द्वारा संचालित किड्स केयर विद्यालय में शनिवार को नर्सरी से कक्षा VI तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा मंच संचालन और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रभावशाली अंदाज में कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुति, उच्चारण, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति के आधार पर विजेताओं एवं उपविजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

  • नर्सरी: विजेता – अमन कुमार गोप, उपविजेता – निष्ठा कुमारी
  • जूनियर केजी: विजेता – त्रिशा सिंह, उपविजेता – अभिश्री
  • सीनियर केजी: विजेता – साक्षी सिंह, उपविजेता – इशानी कुमारी
  • कक्षा I: विजेता – अरहम अकबर, उपविजेता – मनिया रवानी
  • कक्षा II एवं III: विजेता – आरुषि सिन्हा, उपविजेता – अनन्या आनंद
  • कक्षा IV, V एवं VI: विजेता – विराज मिश्रा

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास, भाषा कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports