,

रेलकर्मी बी. चंपैया के निधन पर ECRKU ने जताया शोक, उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग

JP Bharat Shareधनबाद: पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) ने धनबाद मंडल के क्रू लॉबी इंस्पेक्टर (CLI) स्वर्गीय बी. चंपैया के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यूनियन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में…

JP Bharat Share

धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) ने धनबाद मंडल के क्रू लॉबी इंस्पेक्टर (CLI) स्वर्गीय बी. चंपैया के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यूनियन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

ECRKU के अपर महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) की वर्किंग कमेटी के सदस्य मोहम्मद ज़्याउद्दीन ने कहा कि दिवंगत रेलकर्मी की पत्नी द्वारा रेल प्रशासन के विरुद्ध लगाए गए आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के हैं। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़ी सभी जानकारियां और तथ्यों को ECRKU के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि संगठन स्तर पर उचित कार्रवाई की जा सके।

यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव ने रेल प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए ताकि वास्तविक तथ्य सामने आएं और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रेल प्रशासन को कर्मचारियों के कार्यस्थल पर तनावमुक्त और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए AIRF के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा को भी पूरी घटना से अवगत कराया गया है। उनसे आग्रह किया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर इस मामले की निगरानी करते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने में आवश्यक हस्तक्षेप करें।

ECRKU ने स्पष्ट कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। यूनियन ने भरोसा दिलाया कि परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर ECRKU हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

स्वर्गीय बी. चंपैया के निधन पर ECRKU के वरिष्ठ नेता ओ.पी. शर्मा, नेताजी सुभाष, नीलकमल खवास, बी.बी. सिंह, जे.के. साव, आर.के. सिंह, पी.के. सिंह, रूपेश कुमार सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports