,

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

JP Bharat Shareरांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में मिले अधजले और सिर कटा शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में मिले अधजले और सिर कटा शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर की थी।

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक की पहचान संजय लोहारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि संजय की पत्नी सुबोधिनी देवी का रमन कुमार सेठ के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसी संबंध के चलते दोनों ने संजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस वारदात में रमन के दो अन्य सहयोगी भी शामिल थे।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले संजय लोहारा की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। आरोपियों ने शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की, जबकि सिर को दूसरी जगह गड्ढा खोदकर दफना दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने सुबोधिनी देवी और उसके कथित प्रेमी रमन कुमार सेठ को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और चारपहिया वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनके विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीण एसपी ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed