,

DhanbadNews:सोनारडीह फाटक के पास भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

JP Bharat Shareकतरास : धनबाद जिले के कतरास स्थित सोनारडीह फाटक के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने हाईवे पर चल रही एक स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर…

JP Bharat Share

कतरास : धनबाद जिले के कतरास स्थित सोनारडीह फाटक के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने हाईवे पर चल रही एक स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद भयावह था और वाहन की स्थिति देखकर बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि ईश्वर की कृपा से इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो तत्काल अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोगों और प्रशासन का सहयोग किया। विधायक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराने की दिशा में भी आवश्यक पहल की।

विधायक शत्रुघ्न महतो ने संबंधित अधिकारियों को हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports