,

झारखंड आंदोलन के क्रांतिदूत शहीद शक्ति नाथ महतो को 2 अगस्त को दी जाएगी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareकतरास: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं क्रांतिदूत शहीद शक्ति नाथ महतो की जयंती इस वर्ष भी 2 अगस्त को पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस संबंध में बुधवार को शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति की बैठक तेतुलमारी स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो चौक (मलिया बगान) में आयोजित की…

JP Bharat Share

कतरास: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं क्रांतिदूत शहीद शक्ति नाथ महतो की जयंती इस वर्ष भी 2 अगस्त को पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस संबंध में बुधवार को शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति की बैठक तेतुलमारी स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो चौक (मलिया बगान) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घलटु त्रिगुनाईत ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद शक्ति नाथ महतो की जयंती को श्रद्धा, सम्मान और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान शहीद शक्ति नाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धांजलि सभा तथा उनके संघर्ष, विचारों और झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्मारक समिति के सदस्यों ने कहा कि शहीद शक्ति नाथ महतो ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इसलिए उनकी जयंती केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर भी है।

बैठक में आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बैठक में स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, प्रफुल मंडल, लोकनाथ महतो, बिमल कुमार महतो, प्रेम चंद महतो, मंटू कुम्हार, संजय रवानी, देवेंद्र राणा, मुंशी सिंह, तुलसी रवानी, धिरेन पाल, खुदी राम महतो, नरेश महतो (बड़ा बाबू) सहित स्मारक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports