, ,

धनबाद और सिंदरी में छात्र संवाद, स्वास्थ्य सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुए विविध कार्यक्रम

JP Bharat Shareधनबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने 9 जुलाई राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं संगठन के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद महानगर और ग्रामीण क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान ध्वजारोहण, संगोष्ठी, छात्र संवाद और नि:शुल्क मेडिकल कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और…

JP Bharat Share

धनबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने 9 जुलाई राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं संगठन के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद महानगर और ग्रामीण क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान ध्वजारोहण, संगोष्ठी, छात्र संवाद और नि:शुल्क मेडिकल कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद स्थित अभाविप कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद महानगर के डेविड क्लासेस में संगोष्ठी एवं छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं धनबाद ग्रामीण के सिंदरी में विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महानगर अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि अभाविप अपनी स्थापना के समय से ही छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त उदाहरण है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंशु तिवारी तथा डेविड क्लासेस के संस्थापक मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए सभी छात्रों से नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

महानगर मंत्री कृष्णा हाजरा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को छात्रहित के साथ-साथ राष्ट्रहित के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री नितेश तिवारी ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक सशक्त छात्र आंदोलन है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति उन्हें जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व विभाग संयोजक सुधांशु प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की ठाकुर, विशाल ओझा, अमित तिवारी, प्रियंका गोराई, महानगर सह मंत्री जयेश राठौर, कॉलेज मंत्री श्यामली आनंद, मुस्कान सोरेन, साक्षी, स्वीटी कुमारी, दिव्य श्रेष्ठ, आयुष सिंह, ओम गणेश, हर्ष सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports