धनबाद: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत धनबाद के भूली क्षेत्र में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कांग्रेस के भूली नगर कमेटी अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने बूथ संख्या-7 की बीएलओ प्रेमलता के साथ क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं को SIR फॉर्म भरने और समय पर जमा करने के महत्व की जानकारी दी।
अभियान के दौरान गंगा वाल्मीकि ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया को हल्के में न लें, क्योंकि समय पर फॉर्म जमा करने और सत्यापन पूरा करने से ही मतदाता सूची में नाम सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया।
जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पोस्टर भी विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक SIR अभियान की जानकारी पहुंच सके।
इस दौरान भूली के ए ब्लॉक, वाल्मीकि नगर, बी ब्लॉक, आजाद नगर और भूली बस्ती के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने SIR फॉर्म प्राप्त किए और अभियान की सराहना की। लोगों ने सामाजिक जागरूकता के इस प्रयास के लिए टीम का आभार भी व्यक्त किया।
अभियान को सफल बनाने में बीएलए-2 राजकुमार प्रसाद, आजाद कुमार रंजन, अनवर हुसैन और सुनीता देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
















