,

21 जुलाई को यूनियन क्लब में सजेगा सावन मेला, महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच

JP Bharat Shareधनबाद: मारवाड़ी महिला समिति, सरायढेला शाखा की ओर से आगामी 21 जुलाई को यूनियन क्लब, धनबाद में भव्य सावन मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। आयोजन को…

JP Bharat Share

धनबाद: मारवाड़ी महिला समिति, सरायढेला शाखा की ओर से आगामी 21 जुलाई को यूनियन क्लब, धनबाद में भव्य सावन मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शाखा की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को लोगों के सामने प्रदर्शित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपने हुनर को पहचान दिलाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

मेले में कुल 21 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आकर्षक कपड़ों की श्रृंखला, सुंदर राखियां, फैशनेबल ज्वेलरी, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, स्वादिष्ट व्यंजन और शॉपिंग की कई अन्य वैरायटी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा आगंतुकों के मनोरंजन के लिए रोमांचक गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा।

मेले की प्रवेश शुल्क मात्र 20 रुपये निर्धारित की गई है। आयोजन के दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा, जिसमें प्रथम विजेता को 10 ग्राम चांदी, जबकि द्वितीय और तृतीय विजेताओं को 5-5 ग्राम चांदी का सिक्का पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों में अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सचिव श्वेता छापोलिका, कोषाध्यक्ष चेरी गोयल सहित ज्योति अग्रवाल, रंजू गोयल, पूनम छापोलिका, संगीता अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, छाया अग्रवाल, जूली अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नीला गोयल, रंजना जिंदल, कविता अग्रवाल और अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports