,

bokaro बोकारो पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, 9 शातिर गिरफ्तार; मोबाइल, सिम, बैंक पासबुक और नकदी बरामद

JP Bharat Shareबोकारो : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रतिबिम्ब (Pratibimb) ऐप से प्राप्त इनपुट के आधार पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के…

JP Bharat Share

बोकारो : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रतिबिम्ब (Pratibimb) ऐप से प्राप्त इनपुट के आधार पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम/डेबिट कार्ड तथा नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने की बात स्वीकार की है। वे खुद को टूर एंड ट्रैवल एजेंट, बैंक कर्मचारी या अन्य संस्थानों का प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके खातों से अवैध निकासी कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन जिलों और राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की भी जांच कर रही है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

बोकारो पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार विशेष अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग, ओटीपी, एटीएम, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर से सतर्क रहें।

यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports