,

dhanbad अवैध विदेशी पिस्टल और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित गंभीर अपराध टल गया। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित गंभीर अपराध टल गया। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने बताया कि एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर 15 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि हिरक रोड स्थित आठ लेन सड़क के पास एक बंद पड़े मकान के निकट दो अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही विशेष पुलिस टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरा भागने के दौरान गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मोनू कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी पुटकी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक लोडेड अवैध पिस्टल बरामद की गई। पिस्टल की मैगजीन से तीन जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस के अनुसार पिस्टल पर “Made in USA” अंकित है। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मोनू कुमार यादव आदतन अपराधी है और वर्ष 2025 में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान उसने अपने फरार साथी के संबंध में भी जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए यह भी पता लगा रही है कि आरोपी हथियार कहां से लाया और उसका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था।

छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सोहन कुमार साहु, जोसफिना हेम्ब्रम, हरिप्रकाश मिश्रा, मनोज कुमार ओझा, तथा आरक्षी संतु मांझी, संतोष कुमार और दीपक कुमार शामिल रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports