,

dhanbad जगन्नाथ रथ यात्रा में एबीवीपी का सेवा शिविर बना श्रद्धालुओं का सहारा, पुलिस लाइन के पास हुआ पेयजल वितरण

JP Bharat Shareधनबाद : भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) धनबाद जिला द्वारा पुलिस लाइन के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी…

JP Bharat Share

धनबाद : भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) धनबाद जिला द्वारा पुलिस लाइन के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बीच एबीवीपी के स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ हजारों श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराया तथा यात्रा के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता की। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं ने राहत महसूस करते हुए संगठन की इस पहल की सराहना की।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि “सेवा ही हमारा संस्कार है” और समाज की निस्वार्थ सेवा ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) आगे भी सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में धनबाद महानगर अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी, अनुभव शर्मा, विक्की ठाकुर, आर्यन कुमार, प्रियंका गोराई, करीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports