,

dhanbad इस्कॉन वृन्दावन विहार की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा संपन्न, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ शहर

JP Bharat Shareधनबाद : इस्कॉन वृन्दावन विहार, धनबाद की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की पावन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान के दिव्य दर्शन किए और रथ की रस्सी खींचकर आस्था प्रकट…

JP Bharat Share

धनबाद : इस्कॉन वृन्दावन विहार, धनबाद की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की पावन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान के दिव्य दर्शन किए और रथ की रस्सी खींचकर आस्था प्रकट की।

रथ यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, मंगल आरती और हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र के संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा। भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस्कॉन के वरिष्ठ भक्तों ने कहा कि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान की असीम करुणा, प्रेम और समभाव का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आकर सभी पर बिना किसी भेदभाव के कृपा बरसाते हैं। उन्होंने बताया कि रथ की रस्सी खींचना भगवान की सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है तथा इसे अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद, शीतल पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। भक्ति, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन पर इस्कॉन वृन्दावन विहार, धनबाद ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी से नियमित रूप से श्रीकृष्ण भक्ति, हरिनाम संकीर्तन और आध्यात्मिक जीवन से जुड़ने का आग्रह किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports