,

easttundi DMFT फंड से तीन पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रखी आधारशिला

JP Bharat Shareपूर्वी_टुंडी/धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से तीन महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भूमि पूजन, नारियल फोड़कर और…

JP Bharat Share

पूर्वी_टुंडी/धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से तीन महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भूमि पूजन, नारियल फोड़कर और फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

शिलान्यास के तहत केशीडीह काली मंदिर से आदिवासी टोला होते हुए केशीडीह तक पीसीसी पथ, केशीडीह नीचे टोला के शेष भाग तक पीसीसी सड़क तथा मोहलीडीह पंचायत के बेजरा गांव से शिव मंदिर तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में आजसू जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू, फूलचंद किस्कू, प्रखंड सचिव शत्रुघ्न मंडल, आजसू प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमार, अजीत मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष रफीक अंसारी, रघुनाथपुर पंचायत के मुखिया प्रदीप बास्की, मोहलीडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतलाल बाबा, प्रकाश महतो, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, पप्पू मंडल, रामचंद्र मुर्मू, तपन मंडल, मनोज महतो, संतोष महतो, बसीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports