,

झारखंड में समाज सेवा को नई दिशा देंगी पिंकी गुप्ता

JP Bharat Shareधनबाद : सामाजिक संस्था ‘पंख एक नई दिशा’ की संस्थापक एवं अध्यक्ष पिंकी गुप्ता को ऑल एनजीओ एसोसिएशन – यूनियन ऑफ एनजीओज़ की ओर से झारखंड राज्य का स्टेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के प्रति अपने समर्पण…

JP Bharat Share

धनबाद : सामाजिक संस्था ‘पंख एक नई दिशा’ की संस्थापक एवं अध्यक्ष पिंकी गुप्ता को ऑल एनजीओ एसोसिएशन – यूनियन ऑफ एनजीओज़ की ओर से झारखंड राज्य का स्टेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के प्रति अपने समर्पण को और मजबूत करने की बात कही।

पिंकी गुप्ता ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा भावना को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अब तक वे ‘पंख एक नई दिशा’ के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता, महिलाओं के सशक्तिकरण, सामूहिक विवाह और सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों में सक्रिय रही हैं तथा आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करती रहेंगी।

उन्होंने संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वे राज्यभर में सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करेंगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पिंकी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports