, ,

govindpur गोविंदपुर-साहिबगंज मार्ग पर चना-मटर लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे

JP Bharat Shareपूर्वी_टुंडी : गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बड़वाद जंगल के समीप शनिवार को चना और मटर से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय…

JP Bharat Share

पूर्वी_टुंडी : गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बड़वाद जंगल के समीप शनिवार को चना और मटर से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रक को नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर बिखरे सामान को हटवाने के साथ यातायात को सुचारु कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed