, ,

maniyadih मढ़ोजोरा जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

JP Bharat Shareमनियाडीह/धनबाद : धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंडी प्रखंड की जीतपुर पंचायत स्थित मढ़ोजोरा जंगल में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप…

JP Bharat Share

मनियाडीह/धनबाद : धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंडी प्रखंड की जीतपुर पंचायत स्थित मढ़ोजोरा जंगल में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीण रोज़मर्रा की तरह जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल के बीच पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जीतपुर पंचायत के मुखिया इंदरलाल बास्की को दी।

सूचना मिलते ही मनियाडीह थाना प्रभारी अकबर अहमद खान और पुलिस पदाधिकारी संतोष डे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की सूचनाओं की भी जांच कर रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल हत्या और आत्महत्या सहित सभी संभावित एंगल पर जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports