,

DhanbadNews:भौंरा में कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलाके में शोक की लहर

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के भौंरा हॉस्पिटल मोड़ 12 नंबर निवासी एवं समाजसेवी हरेंद्र यादव (35 वर्ष) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हरेंद्र यादव अपने घर में बरसात के कारण भीगे कपड़े सुखाने के लिए तार…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के भौंरा हॉस्पिटल मोड़ 12 नंबर निवासी एवं समाजसेवी हरेंद्र यादव (35 वर्ष) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हरेंद्र यादव अपने घर में बरसात के कारण भीगे कपड़े सुखाने के लिए तार पर डाल रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण तार में विद्युत प्रवाह होने से यह हादसा हुआ।

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में टाटा अस्पताल, जामाडोबा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, हरेंद्र यादव अपने बड़े चाचा रामा आशीष यादव के साथ भौंरा में रहते थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके घर पहुंच गई। हरेंद्र अपने सामाजिक कार्यों के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में बिजली से जुड़े उपकरणों और तारों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed