56 वर्षों तक वकालत करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, जिला विधिज्ञ संघ ने दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareऔरंगाबाद (बिहार): व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के वरिष्ठ दीवानी अधिवक्ता एवं जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर शनिवार को संघ के केंद्रीय कक्ष में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि 78 वर्षीय रामेश्वर…

JP Bharat Share

औरंगाबाद (बिहार): व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के वरिष्ठ दीवानी अधिवक्ता एवं जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर शनिवार को संघ के केंद्रीय कक्ष में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया गया कि 78 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद सिंह ने पटना के रूबन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने जीवन के 56 वर्ष वकालत के पेशे को समर्पित किए। अपने सरल, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण वे अधिवक्ताओं के बीच विशेष पहचान रखते थे।

शोक सभा की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने की, जबकि संचालन महासचिव जगनारायण सिंह ने किया। उनके निधन पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए संघ के केंद्रीय कक्ष में लाया गया, जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अधिवक्ताओं ने उनके निधन को न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वकालत के प्रति उनका समर्पण और उनका व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports