,

दूरस्थ आदिवासी गांव पहुंचे विधायक जयराम महतो, 32 परिवारों को एक माह का राशन उपलब्ध कराया

JP Bharat Shareगिरिडीह: गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत छछन्दो पंचायत के दलान चलकरी गांव में विधायक जयराम महतो ने 32 आदिवासी परिवारों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया। यह गांव पारसनाथ की तलहटी में स्थित है और लंबे समय से सड़क, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। विधायक ने…

JP Bharat Share

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत छछन्दो पंचायत के दलान चलकरी गांव में विधायक जयराम महतो ने 32 आदिवासी परिवारों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया। यह गांव पारसनाथ की तलहटी में स्थित है और लंबे समय से सड़क, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है।

विधायक ने बताया कि हाल ही में गांव में हुई एक दुखद घटना के बाद उन्होंने ग्रामीणों से हरसंभव सहयोग का वादा किया था। उसी क्रम में बरसात के दौरान खाद्यान्न संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से सभी 32 परिवारों तक राशन पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए पक्की सड़क निर्माण की अनुशंसा संबंधित विभाग को भेज दी गई है। साथ ही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गांव में सोलर आधारित जलापूर्ति व्यवस्था स्थापित करने का आग्रह भी प्रशासन से किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कोई जनप्रतिनिधि गांव तक नहीं पहुंचा था। क्षेत्र लंबे समय तक दुर्गम और नक्सल प्रभावित होने के कारण विकास की मुख्यधारा से दूर रहा, जिससे सड़क, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका।

विधायक ने सामाजिक संस्थाओं से भी गांव के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य दूरस्थ आदिवासी गांवों तक विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports