Haridwar | गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा अपील

JP Bharat Shareहरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में गंगनहर में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान…

JP Bharat Share

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में गंगनहर में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी श्रद्धालुओं को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी है।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports