,

Ranchi | ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, जुलाई में 1.20 लाख से अधिक चालान, ₹7.80 करोड़ जुर्माना

JP Bharat Shareरांची : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जुलाई 2026 में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। पूरे महीने में 1,20,197 चालान काटे गए और विभिन्न उल्लंघनों के लिए करीब ₹7.80 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा…

JP Bharat Share

रांची : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जुलाई 2026 में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। पूरे महीने में 1,20,197 चालान काटे गए और विभिन्न उल्लंघनों के लिए करीब ₹7.80 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 1,015 मामलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।

अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई नो पार्किंग और गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के मामलों में हुई, जहां 56,032 चालान जारी किए गए। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 51,055 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने के 4,471, ओवर स्पीड के 2,367 और नो-एंट्री का उल्लंघन करने के 1,547 मामलों में चालान काटे गए।

ट्रैफिक पुलिस ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के 505, बिना यूनिफॉर्म व्यावसायिक वाहन चलाने के 393, फैंसी नंबर प्लेट के 217, सीट बेल्ट नहीं लगाने के 237, ट्रिपल राइडिंग के 64 और शराब पीकर वाहन चलाने के 62 मामलों में भी कार्रवाई की।

इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाना, अतिरिक्त सवारी बैठाना, पिलियन राइडर का बिना हेलमेट होना, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं रखना, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और ब्लैक फिल्म जैसे नियमों के उल्लंघन पर भी चालान किए गए।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले 984 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा भी संबंधित प्राधिकरण को भेजी है। पुलिस ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports