धनबाद : सिंह मेंशन स्थित आवास पर धनबाद की जनता से आत्मीय मुलाकात का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों से संवाद कर उनकी बातों को सुना गया।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने लोगों के साथ लगातार संवाद और जुड़ाव बनाए रखने की बात कही।
मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने आपसी संवाद के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
















