,

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर फॉर्म भरने की अपील

JP Bharat Shareधनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर धनबाद में कांग्रेस पार्टी ने अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय कर दिया है। पार्टी नेता एवं बीएलए-2 कार्तिक हाड़ी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों…

JP Bharat Share

धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर धनबाद में कांग्रेस पार्टी ने अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय कर दिया है। पार्टी नेता एवं बीएलए-2 कार्तिक हाड़ी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर दावा एवं आपत्ति संबंधी प्रपत्र भरकर समय पर जमा करें।

कार्तिक हाड़ी ने बताया कि इन विशेष कैंपों के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए संयुक्त रूप से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, गलत दर्ज है या किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित तिथियों पर कैंप में पहुंचकर आवश्यक आवेदन जमा करें।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि निर्धारित की है। इस दौरान पात्र मतदाता अपना नाम जुड़वाने, हटवाने, संशोधित कराने या अन्य आवश्यक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा 25 अगस्त से 4 सितंबर तक सभी मतदान केंद्र क्षेत्रों में ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो या उसने प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन किया हो।

कार्तिक हाड़ी ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम गलत मतदान केंद्र पर दर्ज है, वे प्रपत्र-8 भरकर अपने सही मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दर्ज परिवार के सदस्य भी आवश्यक घोषणा पत्र के साथ झारखंड में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।

उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और निर्धारित तिथियों पर मतदान केंद्रों में आयोजित विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports