,

कुसुम विहार फेज-2 में विस्थापित परिवारों की बैठक, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की उठी मांग

JP Bharat Shareधनबाद: कुसुम विहार फेज-2 में गुरुवार को झरिया के लोदना, भौरा, बस्ताकोला सहित विभिन्न क्षेत्रों से विस्थापित परिवारों की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुमित सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं और विस्थापित परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हाल…

JP Bharat Share

धनबाद: कुसुम विहार फेज-2 में गुरुवार को झरिया के लोदना, भौरा, बस्ताकोला सहित विभिन्न क्षेत्रों से विस्थापित परिवारों की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुमित सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं और विस्थापित परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में हाल ही में आकाशीय बिजली गिरने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए क्षेत्र में लाइटनिंग अरेस्टर लगाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन से जल्द वार्ता करने का निर्णय लिया गया।

विस्थापित परिवारों ने क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था, बेहतर सड़क निर्माण, पूर्ण नाली व्यवस्था, सामुदायिक भवन, क्षतिग्रस्त मकानों की छतों की मरम्मत तथा मुख्य प्रवेश द्वार (मेन गेट) के निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। लोगों का कहना था कि इन सुविधाओं के अभाव में उन्हें रोजमर्रा की कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में लंबित मुआवजा राशि के भुगतान, छठ घाट और तालाब निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। सभी मांगों को बीसीसीएल प्रबंधन, धनबाद नगर निगम और जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर नंदलाल पासवान, नागेंद्र सिंह, फिरोज़ खान, विनोद यादव, दिलीप सिंह, आदर्श सिंह, विशाल प्रसाद, पंकज दुबे, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के समग्र विकास और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports