,

धनबाद पुलिस केंद्र के नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन, कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 में धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन

JP Bharat Shareधनबाद पुलिस केंद्र में शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। इसी के साथ कोयला प्रक्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भी औपचारिक समापन हुआ। इस अवसर पर आईजी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

JP Bharat Share

धनबाद पुलिस केंद्र में शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। इसी के साथ कोयला प्रक्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भी औपचारिक समापन हुआ। इस अवसर पर आईजी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और आरक्षियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस वर्ष की कोयला प्रक्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में धनबाद जिला पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बोकारो जिला पुलिस रनर-अप रही।

समारोह में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और आयोजन समिति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports