,

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, देवेश तिवारी ने कहा- विकास और सुशासन को मिली नई गति

JP Bharat Shareधनबाद: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने धनबाद में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 से 2026 के बीच देश में विकास, डिजिटल सेवाओं,…

JP Bharat Share

धनबाद: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने धनबाद में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 से 2026 के बीच देश में विकास, डिजिटल सेवाओं, बुनियादी ढांचे, गरीब कल्याण और जनजातीय विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

देवेश तिवारी ने कहा कि जन धन योजना, डिजिटल इंडिया और यूपीआई जैसी पहलों से वित्तीय एवं डिजिटल सेवाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला योजना को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों से जुड़ी प्रमुख योजनाओं के रूप में बताया।

उन्होंने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सहायता तथा गरीब परिवारों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और वंदे भारत जैसी परिवहन सुविधाओं के विस्तार को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल बताया।

तिवारी ने केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और नीतिगत फैसलों का भी जिक्र किया। इनमें अनुच्छेद 370 में बदलाव, तीन तलाक के खिलाफ कानून, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शामिल रहे। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा और नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

झारखंड में केंद्रीय योजनाओं का किया उल्लेख

देवेश तिवारी ने झारखंड के विकास का जिक्र करते हुए देवघर एम्स, देवघर एयरपोर्ट, रेलवे एवं सड़क परियोजनाओं और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं से झारखंड में आधारभूत संरचना को मजबूती मिली है।

उन्होंने जनजातीय समाज के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी विशेष जोर दिया। पीएम-जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और वन धन विकास केंद्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

देवेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दे रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की योजनाओं का झारखंड को भी व्यापक लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

पत्रकार वार्ता में देवेश तिवारी के अलावा मुकेश पांडेय, महंत पांडेय, तमाल राय, आशीष दुबे और हर्ष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports